फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suicide in land conflict

Jammu News: भूमि विवाद में चूहे मारने वाली गोली खा छोटे भाई ने दी जान

विज्ञापन
Suicide in land conflict
सांबा के रख अंब टाली क्षेत्र का मामला, परिजनों ने शव मार्ग पर रख किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे परिजन, आश्वासन के बाद हुए शांत
अदालत में चल रहा था भूमि का मामला, कोर्ट से आते समय खरीद लाया था जहरीली गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के रख अंब टाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसका बड़े भाई के साथ भूमि विवाद चल रहा था। उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने आत्महत्या कर ली। इस मांग को लेकर उन्होंने शव को मार्ग पर रखकर प्रदर्शन भी किया। मृतक की पहचान रख अंब टाली निवासी बोधराज (51) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बोध राज का उसके बड़े भाई फकीर चंद के साथ लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों ने बताया कि वीरवार को इनके मामले की सुनवाई थी। बोध राज वहीं गया था। शाम को वह कोर्ट के बाद सांबा बाजार पहुंचा। वहां से उसने चूहे मारने वाली गोलियां खरीदीं। परिजनों के मुताबिक घर आकर उसने अपनी गायों को चारा डाला और गोलियां खाकर लेट गया। जहरीली गोलियों के कारण जब उसे उल्टियां शुरू हुईं, तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान बोध राज की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल से परिजनों को शुक्रवार को शव मिला। इसके बाद परिजनों ने शव को सांबा-राजपुरा मार्ग पर रखा और एक घंटे तक प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे थे कि जिनके कारण बोध राज ने आत्महत्या की, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। परिजनों के अनुसार बोध राज ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका बड़ा भाई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि एक जहरीली गोली मृतक की जेब से भी निकली थी। वह एक निजी कारखाने में काम करता था। उसकी दो बेटियां है। उनमें से एक की शादी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी मृतक के परिजनों के बयान नहीं लिए गए हैं। पहले पूरा मामला समझा जाएगा, सब की बात सुनी जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश्वर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed