फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suffered wounds to waste many times in Sixty years

साठ सालों में कई बार झेला है बर्बादी का जख्म

Mon, 15 Sep 2014 12:05 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
suffered wounds to waste many times in Sixty years

सितंबर माह के पहले सप्ताह में कुदरत के कहर ने लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया। इस कहर से बाहर निकलने में लोगों को कई वर्ष लग जाएंगे। रियासत में बाढ़ और बाढ़ के कारण हुई तबाही के बारे में गौर किया जाए तो रियासत में पहली बार बाढ़ नहीं आई है।

विज्ञापन


पिछले साठ साल में रियासत कई बार बाढ़ का दंश झेल चुकी है। बाढ़ के कारण न सिर्फ कश्मीर प्रभावित हुआ था, बल्कि जम्मू संभाग के लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


रियासत के इतिहास पर गौर किया जाए तो 1950, 1951, 1953, 1954, 1956, 1957, 1959 में भारी बारिश और बाढ़ ने घाटी में विकराल रूप दिखाया था। साठ और अस्सी के दशक में भी जन्नत कही जाने वाली कश्मीर घाटी जलप्रलय का शिकार हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बाढ़ लेती रही है सैकड़ों की बलि

suffered wounds to waste many times in Sixty years

रियासत के इतिहास के मुताबिक 1950 में झेलम का जलस्तर बढ़ जाने के कारण घाटी का पूरा सत्तर मील इलाका पानी में डूबा था। इस बारिश ने जम्मू में भी कहर बरपाया था।

उन दिनों बारह हजार के करीब लोगों के घर तबाह हुए थे। घाटी ने 1957 और 1959 में भी बाढ़ के कारण भारी तबाही झेली थी। इस बाढ़ ने घाटी की खूबसूरत तस्वीर को बिगाड़ कर रख दिया था।

36 हजार से लेकर 50 हजार क्यूसेक के करीब झेलम नदी में 1957 में दक्षिण कश्मीर में बहने वाली संगम नदी का चौबीस हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण घाटी में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे, जिसके कारण घाटी के करीब छह सौ गांव तबाह हुए थे और 41 लोगों की जानें गई थीं।

1973 में बाढ़ से प्रभावित हुए थे बीस फीसदी लोग

suffered wounds to waste many times in Sixty years

जुलाई 1959 में भारी बारिश से सत्रह हजार क्षमता वाली झेलम नदी में अस्सी हजार से एक लाख क्यूसेक पानी बढ़ गया था। इस बाढ़ के कारण 82 लोगों को अपनी जानें गवानी पड़ीं थी और लाखों रुपये के करीब फसलों और अन्य चीजों का नुकसान झेलना पड़ा था।

वर्ष 1960, 1962, 1963, 1964, 1969 और 1972 में भी भारी बारिश से घाटी में करोड़ों रुपयों के हिसाब से फसल और संपत्ति का नुकसान हुआ था।

वर्ष 1973 में आई बाढ़ के दौरान राज्य की बीस प्रतिशत तक की आबादी बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। चालीस के करीब गांवों में बाढ़ के कारण फसल और संपत्ति का बहुत ही ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा था।

अस्सी के दशक में तबाह हुए थे तीन सौ गांव

suffered wounds to waste many times in Sixty years

इस बाढ़ में कश्मीर घाटी में 21 और जम्मू संभाग में पचास लोगों की मौत हुई थी। वहीं 12 करोड़ रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ था। उसके बाद 1976, 1986, 1988 में भी बारिश के कारण रियासत में दो करोड़ पचास हजार रुपये की एक लाख 66 हजार क्विंटल तक की फसल तबाह हुई थी।

तीन सौ गांवों को नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक 1992 में घाटी के उत्तर पश्चिम जिलों में बारिश के कारण साठ हजार के करीब लोग प्रभावित हुए थे, जबकि दो सौ लोगों की मौत हो गई थी।

भारी बारिश और बाढ़ के कारण न सिर्फ घाटी के लोग, बल्कि पाकिस्तान के लोग भी बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। उसके बाद छह अगस्त 2010 में लेह-लद्दाख में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से बहुत तबाही मची थी।

बादल फटने से तबाह हो चुका है लेह-लद्दाख

suffered wounds to waste many times in Sixty years

इस तबाही ने लेह शहर को तहस-नहस करके रख दिया था। लेह में हुई त्रासदी के दौरान ढाई सौ लोगों की जान गई थी। इस वर्ष सितंबर महीने में बाढ़ की तबाही ने भी कई लोगों की जिंदगी को तबाह करके रख दिया।

इस बाढ़ में सैकडों लोगों की जानें चली गई हैं, जबकि लाखों लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। जम्मू संभाग के ग्रामीण क्षेत्र, जिसमें अखनूर, हमीरपुर कोठी, परगवाल, फ्लाएं मंडाल, मकबाल, सूड़े चक्क, इसराराबाद, बशीर गुज्जर बस्ती, गुज्जर नगर, गोरखा नगर, पुंछ और राजोरी जिले भी बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हुए।

वहीं घाटी के जवाहर नगर, इंद्रा नगर, लाल चौक, शिव पोरा, उज्ज बाग और अन्य इलाकों को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। बारिश और बाढ़ के एक सप्ताह गुजरने के बावजूद अब भी घाटी के कई इलाके कई फीट तक के बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। भारतीय सेना और एयर फोर्स के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को राहत सामग्री मुहैया करवाने में भरपूर योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed