फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sudden massive fire in Pahalgam hotel; Dehradun resident tourist dies, another missing

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम के होटल में अचानक भीषण आग लगी; देहरादून निवासी पर्यटक की मौत, एक अन्य लापता

Tue, 13 Jun 2023 12:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 12:41 AM IST
सार

पहलगाम के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Sudden massive fire in Pahalgam hotel; Dehradun resident tourist dies, another missing
पहलगाम के होटल में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके के होटल में आग की लपटों की चपेट में आने से देहरादून के रहने वाले एक बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई, जबकि अन्य महिला लापता है। हादसे में चार होटल कर्मचारी भी झुलस गए हैं। इस दौरान कई पर्यटकों को सुरक्षित होटल से निकाल लिया गया।  

विज्ञापन


पहलगाम के एक होटल में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान देहरादून के भूपिंदर गिल (75) का शव होटल से बरामद किया गया।
विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान होटल कर्मी सीर अनंतनाग निवासी मेहरान पैरी (25), कटसू बिजबिहाड़ा निवासी यासिर अहमद (24), पहलगाम निवासी नवीद अहमद लोन (20) और लरीपोरा पहलगाम निवासी तारिक अहमद भट (27) झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पहलगाम के एक होटल में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण 

घटना में एक पर्यटक की मौत पर शोक प्रकट करता हूं। पहलगाम के एक होटल में दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के कारण एक की मौत से गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैंने उपायुक्त को परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।  - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed