फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sucide by man

Jammu News: पड़ोसी को बोला, दूसरी मंजिल पर जाना है, फिर छत से लगा दी छलांग

विज्ञापन
sucide by man
पत्नी व दो बच्चे छोड़ चुके, गोद ली बेटी को पाल रहा था कर्ज में डूबा सुनियार
विज्ञापन

जम्मू। अपना घर एक मंजिला का होने पर पड़ोसी के दो मंजिला से कर्ज में डूबे सुनियार ने छलांग लगा दी। सुबह साढ़े आठ बजे घटना के बाद आसपड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और उसे जीएमसी पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विकास बब्बर (50 साल) शिवालिकपुरम रूपनगर में रहता था। जगती में उसकी जेवर की दुकान थी। काफी दिन से वह तनाव में था। उसका ख्याल गोद ली बीस वर्षीय बेटी रख रही थी। सुबह आठ बजे वह यहां-वहां घूम रहा था। इसी बीच पड़ोसी से मिला और छत पर जाने के लिए कहा। पड़ोसी ने ऊपर जाने की अनुमति दी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह लेंटर पर पहुंचा तो पीछे से बेटी दौड़ती आई और उसे रुकने को बोला, पर उसने छलांग लगा दी। इस कारण सिर और बाजू में चोट आई। मौके पर लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया था। पत्नी के साथ उसका पहले ही तलाक हो चुका है। दो बेटे भी उसकी पत्नी के साथ रह रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed