जम्मू कश्मीर: बारामुला से बडगाम के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का सफल परीक्षण, रेलवे टीम ने जानी उधमपुर-बारामुला रेल लिंक परियोजना कार्य की प्रगति
रेल अधिकारियों की टीम ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के कार्य की प्रगति जानने और कार्य में तेजी लाने के लिए कश्मीर घाटी का दौरा किया। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में पूरे इलाके का निरीक्षण किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ने कश्मीर संभाग के बडगाम-बारामुला सेक्शन के बीच सोमवार को इलेक्ट्रिक ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया। श्रीनगर में तैनात रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार बडगाम-बारामुला सेक्शन के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का सफल परीक्षण पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि बडगाम-बनिहाल सेक्शन के ऊपर कार्य चल रहा है। जल्द ही इस सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा।
केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे प्रयासरत
अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस बीच रेल अधिकारियों की एक टीम ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के कार्य की प्रगति जानने और कार्य में तेजी लाने के लिए कश्मीर घाटी का दौरा किया। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में पूरे इलाके का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के लिए चार दिनों तक किया दौरा
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के कटड़ा-बनिहाल रेल सेक्शन पर केआरसीएल द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए एक छोर से दूसरे छोर तक लगातार चार दिनों तक कश्मीर घाटी का दौरा किया। परियोजना को तीव्रता से पूरा करने के लिए सभी जटिल मुद्दों पर चर्चा की गई। इस टीम में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के कई उच्च अधिकारी शामिल थे।
तीन चरणों का निर्माण हो गया पूरा
परियोजना के प्रथम तीन चरणों का निर्माण पूरा हो गया है और कश्मीर घाटी में बारामुला-बनिहाल तथा जम्मू क्षेत्र में जम्मू-उधमपुर-कटड़ा के बीच ट्रेनों के संचालन के लिए लाइन परिचालन में है। कटड़ा-बनिहाल के बीच शेष बचे 111 किलोमीटर खंड पर काम चल रहा हैै। इस खंड पर कई बड़े पुल और सुरंगें बन रही हैं। इस खंड पर अधिकतर रेल ट्रैक टनलों या पुलों पर बिछाया गया है।
तीन एजेंसियां निर्माण में शामिल
तीन एजेंसियां इरकॉन, केआरसीएल और उत्तर रेलवे रेल लाइनों के निर्माण में शामिल हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और अग्रणी भारतीय संस्थान जैसे आईआईटी रूड़की, आईआईटी दिल्ली, डीआरडीओ और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण योजना एवं कार्यान्वयन में विशेषज्ञता प्रदान कर रहे हैं। टनलिंग मशीनरीज क्रेनों के कई सेट आयात किए गए हैं।