{"_id":"1f5526f946ce0e84a259888c05385b8a","slug":"submit-exam-forms-with-late-fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट फीस के साथ जमा हो रहे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेट फीस के साथ जमा हो रहे फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Feb 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरस्थ शिक्षा विभाग से इंग्लिश और सोशियोलाजी विषय में एमए कर रहे विद्यार्थी सेकेंड सेमेस्टर का आवेदन और परीक्षा फार्म लेट फीस के साथ जमा करवाने में जुटे हैं। दोनों विषयों के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के समाप्त होने के दो दिन बाद से ही दूरस्थ शिक्षा विभाग ने पंद्रह दिन का समय दूसरे सेमेस्टर के आवेदन जमा कराने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
अब विभाग की ओर से लेट फीस के साथ कुछ दिनों तक का समय बढ़ाया गया है। राजनीति विज्ञान विषय के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी चल रही हैं। राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षाएं 27 फरवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई है कि परीक्षा के समाप्त होने के बाद ही पंद्रह दिनों के भीतर विद्यार्थी अपने अगले सेमेस्टर के आवेदन और परीक्षा फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन