{"_id":"0649d1f260684f874b47a0915edef762","slug":"sub-inspector-injured-in-bhinderwala-row-is-stable-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंडरवाला बवाल में घायल सब इंस्पेक्टर की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंडरवाला बवाल में घायल सब इंस्पेक्टर की हालत में सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंडरावाला पोस्टर विवाद में घायल हुए सब इंस्पेक्टर अरुण शर्मा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अरुण का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। तीन दिन पहले ही गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था। अरुण की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, इनमें वह स्वस्थ दिख रहे हैं। राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा भी मंगलवार को एम्स में एसआई का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने डाक्टरों से भी बात की। राजिंदरा ने एसआई के परिवार से कहा कि हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएंगी। परिवार से भी बात की गई। उन्होंने कहा कि एसआई के स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह का खर्चा करना पड़ेगा तो पुलिस विभाग करेगा। उल्लेखनीय है कि विवाद में अरुण शर्मा के पेट में किरच घोंप दी गई थी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। पिछले तीन दिन से वह एम्स में उपचारसधीन हैं।
विज्ञापन