फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sub-inspector accused of bribery has been posted in the crime branch.

Jammu News: रिश्वत के आरोपी सब-इंस्पेक्टर की क्राइम ब्रांच में कर दी तैनाती

Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector accused of bribery has been posted in the crime branch.
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। रिश्वत के आरोपी सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद बशीर मलिक को अपराध शाखा जैसे संवेदनशील विभाग में तैनात कर दिया गया है। आरएस पुरा थाने में तैनाती के दौरान यह सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए सीबीआई के हाथों पकड़ा गया था लेकिन वह भाग निकला था। आरोपी समय-समय पर विवादों में घिरा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार सब-इंस्पेक्टर को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। आरएस पुरा थाने में जांच अधिकारी रहते हुए उस पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में वह सीबीआई की पकड़ से बच निकला था, हालांकि कुछ दिनों बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद वह अंतरिम और नियमित जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी को चुपचाप आरएस पुरा थाने से हटाकर अपराध शाखा जम्मू में तैनात किया गया है। फिलहाल उसे वहां रिसेप्शन काउंटर पर ड्यूटी दी गई है। अपराध शाखा जैसे संवेदनशील विभाग में उसकी तैनाती पर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भ्रष्टाचार का आरोपी कैसे अपराध शाखा तक पहुंच गया। माना जा रहा है कि पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और हर पहलू को देखा जा रहा है कि आखिर भ्रष्टाचार में लिप्त सब-इंस्पेक्टर बिना जांच के अपराध शाखा तक कैसे पहुंच गया।


यह सब-इंस्पेक्टर बशीर का पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह विवादों में रहा है। आरएस पुरा थाने में एक संवेदनशील मामले की जांच करते हुए उस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। सीबीआई ने चार जुलाई को उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था जिसमें वह रिश्वत लेते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ लेकिन नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed