फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sub committee visited flood affected areas: CM

बाढ़ प्रभावितों इलाकों का दौरा करे सब कमेटी: सीएम

Sat, 07 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
sub committee visited flood affected areas: CM

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने नवगठित कैबिनेट सब कमेटी की टीम को कश्मीर घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का जायजा लेने को कहा है। इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अगुवाई में रविवार आठ मार्च को कैबिनेट सब कमेटी की टीम केंद्रीय, उत्तरी और दक्षिण कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान और लोगों की समस्याओं का जायजा लेगी। व्यापारियों से भी कैबिनेट सब कमेटी मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन


कमेटी में शामिल मंत्री अपने अधीन विभागों की कार्यशैली का भी कश्मीर में जायजा लेंगे। कैबिनेट सब कमेटी में न्याय, विधि और संसदीय मामलों के मंत्री सईद बशारत बुखारी, पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सुखनंदन कुमार, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री लाल सिंह, वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी, सूचना और तकनीकी, युवा सेवा और खेल मंत्री इमराज राजा अंसारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में उत्तरी, केंद्रीय और दक्षिण कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं के अलावा जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed