पहली कट ऑफ के दाखिले शुरु, दूसरी लिस्ट का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कैंपस के सभी विभागों में पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया को पूरा किया गया। पहली कट आफ लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम आए थे, उन्होंने कैंपस पहुंचकर अपने मनपसंद विषय में दाखिला लिया।
शुक्रवार को मेरिट जारी होते ही कुछ विद्यार्थियों ने पीजी कोर्स में दाखिला लिया था। जम्मू बंद की घोषणा के बावजूद भी विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कैंपस पहुंचे।
पहली कट आफ मेरिट के अंतर्गत दो दिन में बीकाम आनर्स में पच्चीस के करीब विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया। वहीं, एम काम के लिए पंद्रह विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया।
इसके अलावा पालिटिकल साइंस में पंद्रह और इतिहास में 23 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया। भौतिक विज्ञान, गणित, बनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान आदि विषयों में भी 20 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
हिंदी से पीजी करने को तीस छात्रों ने दाखिला लिया
जम्मू यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग में शनिवार को तीस विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर में दाखिला लिया। गौरतलब है कि पहले दिन दस विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जबकि दूसरे दिन शनिवार को बीस बच्चों ने दाखिला लिया।
दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार
स्नातकोत्तर में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अब दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार है। पहली लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम नहीं आया है उनको उम्मीद है कि दूसरी कट ऑफ लिस्ट में उनका नाम जरूर आएगा।
कैंपस में दिखा बंद का असर