फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students saw modern weapons in Akhnoor Heritage Museum

Jammu News: अखनूर हेरिटेज म्यूजियम में विद्यार्थियों ने देखे अत्याधुनिक हथियार

Sun, 26 Jan 2025 03:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 26 Jan 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Students saw modern weapons in Akhnoor Heritage Museum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सेना ने अखनूर हेरिटेज म्यूजियम में हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसने छात्रों, शोधकर्ताओं और अन्य आगंतुकों को आकर्षित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों और जम्मू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने न केवल आधुनिक हथियारों को करीब से देखा, बल्कि अखनूर हेरिटेज म्यूजियम का भी भ्रमण किया।

प्रदर्शनी में 30 एमएम आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर, 7.62 एमएम मशीन गन, ऐके 203, और साको .338 टीआरजी जैसे अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आगंतुकों ने प्राचीन टैंक, 122 मिमी डी-30 होवित्जर, अखनूर किले की प्रतिकृति और परमवीर चक्र प्राप्त योद्धाओं को समर्पित वॉरियर्स एरीना का भी आनंद लिया।
विज्ञापन


आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर की छात्रा वंशिका ने कहा कि हथियारों की प्रदर्शनी उनके लिए रोमांचक अनुभव था। बताया कि अब तक आधुनिक सैन्य हथियारों के बारे में केवल किताबों में पढ़ा था। यहां आकर इन हथियारों को करीब से देखने और समझने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता अनीश शर्मा ने अखनूर हेरिटेज म्यूजियम को सेना की अनूठी और प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस म्यूजियम में उन्हें न केवल देश के गौरवशाली इतिहास को जानने और पढ़ने का मौका मिला, बल्कि असली हीरो सेना के वीर जवानों के बारे में समझाने का अवसर भी प्राप्त हुआ। रमन ने बताया कि यहां उन्होंने देश के नायकों की वीरता और त्याग को महसूस किया। उन्होंने म्यूजियम में जम्मू-कश्मीर के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को खूबसूरती से उकेरने के लिए सेना की सराहना की। हथियार प्रदर्शनी के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर म्यूजियम का यह दौरा प्रेरणादायक रहा।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सेना की वीरता और ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराना था। म्यूजियम में स्थापित 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


डोगरा राजा-महाराजाओं की सुनीं कहानियां

म्यूजियम के दौरे के दौरान छात्रों ने 1947-48, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध विजय की गौरवशाली यादों को ताजा किया। उन्होंने डोगरा शासन के सभी राजा-महाराजाओं की कहानियां सुनीं। इसके अलावा डोगरा संस्कृति, जम्मू और अखनूर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी भी प्राप्त की। वहीं, बच्चों ने म्यूजियम परिसर में बने पार्क, सेल्फी प्वाइंट और कैफेटेरिया में भी समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed