फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students raised questions on the postponement of para medical examinations

पैरा मेडिकल परीक्षाओं के स्थगित होने पर छात्रों ने सवाल उठाए

विज्ञापन
Students raised questions on the postponement of para medical examinations
जम्मू। जेएंडके पैरा मेडिकल काउंसिल जीएमसी जम्मू की ओर से शुक्रवार को शुरू होने वाली प्रैक्टिकल पैरा मेडिकल परीक्षाएं (अप्रैल-मई 2021) को स्थगित करने से विद्यार्थियों ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि काउंसिल के अधीन ही दूसरे कश्मीर संभाग में कोरोना के बीच परीक्षाएं और प्रैक्टिकल लिए जा रहे हैं, जिससे जम्मू में परीक्षाएं स्थगित होने से उनके नतीजों में देरी होगी और वे आगामी पदों के लिए योग्य नहीं हो सकेंगे, जबकि श्रीनगर के विद्यार्थी ऐसे पदों के लिए योग्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

काउंसिल ने अगले दस दिन तक जम्मू संभाग में प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित करके नई तिथि की बाद में घोषणा करने की बात कही है। काउंसिल की प्रधान व जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा की ओर से जारी नोटिस में बताया कि कोरोना के कारण प्रैक्टिकल, पैरा मेडिकल परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। परीक्षाओं के लिए अलग से सर्कुलर जारी किया जाएगा। वहीं, पैरा मेडिकल विद्यार्थियों ने काउंसिल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

छात्र रोहित शर्मा ने कहा कि अगर परीक्षाएं स्थगित करनी हैं तो जम्मू और कश्मीर दोनों में की जाएं, ताकि दोनों संभागों के विद्यार्थियों को समान परिणाम मिले, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय न हो। कश्मीर में कोरोना प्रोटोकाल के बीच पैरा मेडिकल परीक्षाएं और प्रैक्टिकल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिल के परीक्षा कंट्रोलर डॉ. एएस भाटिया का कहना है कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि एलजी ने जिस तरह अन्य शैक्षणिक परीक्षाएं रद्द की हैं, उसी के आधार पर पैरा मेडिकल विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाएं रद्द करके पूर्व की परीक्षा के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिससे सभी विद्यार्थी आगामी कोर्सों और पदों के लिए योग्य हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed