फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students protest against poor results

जम्मू यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी

Tue, 12 May 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 12 May 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
students protest against poor results

जम्मू यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। स्टूडेंट्स सोशलिस्ट फेडरेशन (एसएसएफ) के बैनर तले कॉलेज मार्ग पर उतरे विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया और एक घंटे तक कॉलेज मार्ग को ठप कर दिया। विद्यार्थियों ने पर्चों का फिर से मूल्यांकन ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को बीए/बीएससी/बीकाम के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। राजकीय डिग्री कॉलेज के बाहर बीस सड़क धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए एसएसएफ के जिला अध्यक्ष हरमीत सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की लापरवाही के कारण विद्यार्थी वर्ग को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। परीक्षा परिणामों में सीधे तौर पर गड़बड़ी की गई है, जिससे विद्यार्थियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सेमेस्टर सिस्टम आनन-फानन में शुरू तो कर दिया है, लेकिन इसे सुचारु रूप से संभालने में प्रबंधन पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। एक तो वार्षिक परीक्षाएं समय पर नहीं करवा पा रहे हैं तो ऊपर से सेमेस्टर सिस्टम किस तरह से चलाएंगे जिसका यह परिणाम है कि पेपर चेकिंग में ध्यान नहीं दिया गया।

यदि उस पर भी बैकलाग रहता है अन्य सेमेस्टर सिस्टम की तरह बैकलाग कैरी आन किया जाना चाहिए, लेकिन यहां पर ऐसा भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का यह फैसला गरीब बच्चों के लिए मुसीबत बन चुका है। उन्होंने दो टूक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि जल्द सिस्टम में सुधार नहीं किया गया तो विद्यार्थी हाईवे जाम करने को बाध्य हो जाएंगे।


इसी बीच प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रधानाचार्य बीएल गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय अजय शर्मा, तहसीलदार अवतार सिंह मौके पर पंहुचे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाकर सड़क मार्ग खुलवाया। वहीं, विद्यार्थियों ने जिला अतिरिक्त विकास आयुक्त मनमोहन सिंह को लिखित में शिकायत की। अधिकारी ने उन्हें दो दिन के भीतर उचित हल का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed