नजदीकी स्कूल में पढ़ेंगे घाटी के जलाए गए स्कूलों के विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग में शरारती तत्वों द्वारा जलाए गए स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग नजदीक स्कूल में स्थानांतरित करके शिक्षा देगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के चीफ एजूकेशन आफिसर को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग स्कूलों की इमारतों की निगरानी के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की भी तैयारी कर रहा है।
कश्मीर की हिंसा में अभी तक 30 से ज्यादा स्कूल जलाए जा चुके हैं, जिनमें नए शिक्षा सत्र शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग चिंतित है। अब शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। कश्मीर में नया शिक्षा सत्र दिसंबर में शुरू होने वाला है। जलाए गए स्कूलों के विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित करके शिक्षा देने के आदेश जारी कर दिए गए है।
इसके अलावा जरूरत के हिसाब से जलाए गए स्कूलों के स्टाफ को भी दूसरे स्कूलों में एडजस्ट करने को कहा गया है, ताकि नया सत्र शुरू होने पर विद्यार्थियों को पहले की तरह शिक्षा मिले और शिक्षा प्रभावित न हो। सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी ने इस आदेश पर जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
हिंसा के दौरान जलाए गए हैं 30 से ज्यादा स्कूल
कश्मीर में स्कूल की इमारतों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग शिक्षकों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप रहा है। दिन के समय स्कूलों में महिला शिक्षक सुरक्षा का काम करेंगी तो रात के समय पुरुष शिक्षक सुरक्षा का ख्याल रखेेंगे। सभी शिक्षक पुलिस के संपर्क में रहेंगे। लेकिन ज्यादातर शिक्षकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। कश्मीरी पंडित शिक्षक तो स्कूलों में जाने को ही तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। हिंसा के 4 महीने से ज्यादा वक्त के दौरान घाटी के 30 से ज्यादा स्कूलों को उपद्रवियों द्वारा जला दिया गया है। ऐसे में हालात सामान्य होने के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए सरकार की ओर से ये व्यवस्था की जा रही है।