फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   STUDENTS DEMANDED FOR AMENDMENT IN NEET APPLICATION

विद्यार्थियों ने सीबीएसई से की NEET के आवेदन में संशोधन की मांग, ये है वजह

Sun, 12 Mar 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Mar 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
STUDENTS DEMANDED FOR AMENDMENT IN NEET APPLICATION
CBSE - फोटो : File Photo

घाटी के कई विद्यार्थियों ने सीबीएसई से नीट के लिए किए गए आवेदन में संशोधन की मांग की है। इन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में गलती से उस फारमेट पर हस्ताक्षर कर दिए थे, जो जम्मू-कश्मीर के मेडिकल और डेंटल कालेज में दाखिले के लिए योग्यता नहीं रखते।

विज्ञापन


आवेदक हुमायरा ने बताया, बहुत से विद्यार्थियों ने यह गलती की है, जिसके सुधार के लिए सीबीएसई से अनुरोध किया गया है।जम्मू-कश्मीर ने चूंकि अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल और डेंटल कालेज के 15 फीसदी सीट कोटे के लिए आवेदन किया है, ऐसे में अपेंडिक्स-3 पर हस्ताक्षर करने वाले विद्यार्थियों को उक्त कोटे का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


एक अन्य विद्यार्थी बेनिश ने बताया, गलती से चूंकि कई आवेदक अपेंडिक्स-3 पर हस्ताक्षर कर चुके हैं, इससे संबंधित आवेदक न तो जम्मू-कश्मीर के कालेजों में दाखिला पा सकेंगे और न ही 15 फीसदी कोटे का ही लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE से नए सिरे से आवेदन की व्यवस्था की मांग

STUDENTS DEMANDED FOR AMENDMENT IN NEET APPLICATION
cbse - फोटो : FILE PHOTO

विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर और जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल इंट्रेंस एक्जामिनेशन के चेयरमैन से भी संपर्क किया, लेकिन सरकारी स्तर पर केवल समाचार पत्राें में इश्तहार निकालकर अन्य विद्यार्थियों को जागरूक किया है।

अधिकारी अब केवल नीट अथारिटी से उचित कार्यवाही की उम्मीद ही जता रहे हैं। विद्यार्थियों ने सीबीएसई चेयरमैन से अपील की है कि वे उनके द्वारा भरे गए फार्म को रद्द कर नए सिरे से आवेदन की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed