फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students dangerously cross tawi river with help of rope to reach schools in chinauli jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: रस्सी के सहारे तवी नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 17 Jul 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
students dangerously cross tawi river with help of rope to reach schools in chinauli jammu kashmir
चिनैनी के लाटी तहसील के अंतर्गत पंचायत पचैड तवी नदी पर स्थानीय लोगों द्वारा कुछ वर्ष पहले चंदा कर बनाया गया फुट ब्रिज कुछ दिन पहले तवी में आई बाढ़ में बह गया। अब स्कूली बच्चे और इलाके के लोग बड़ी मुश्किल से तवी को पैदल पार करते हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों को तवी पार करवाने में पुलिस मदद कर रही है।
विज्ञापन

 
रस्से के सहारे लोगों को किसी तरह सुबह से शाम तक तवी नदी पार करवाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पचैड एक के पास तवी नदी को पार कर लोग हायर सेकेंडरी स्कूल और लाटी तहसील मुख्यालय व अन्य जगहों पर जाते थे। जबसे पुल बहा है, तब से दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। लोगों को तवी नदी के बीच से गुजरकर आरपार होना पड़ता है। 
विज्ञापन

 


नदी पार करते समय अगर अचानक पानी का बचाव तेज हो गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। डुडू पुलिस की ओर से सुबह से शाम तक अपने कुछ कर्मी मौके पर तैनात किए हैं जो स्कूली बच्चों को रस्से के जरिये आरपार करवाते हैं। डुडू के नायब तहसीलदार बीशन दास ने कहा कि कुछ दिन पहले पुल बह गया था। 
 


वहीं डुडू के चौकी प्रभारी विशाल मन्हास ने बताया कि जब से बाढ़ के कारण पुल बहा है, उनके कुछ कर्मी हर रोज वहां पर तैनात रहते हैं ताकि कोई हादसा न घट जाएग। उनके कर्मी व लोगों के सहयोग से लोग आरपार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed