{"_id":"c71b3bd068e26500b30a5dbe43398c52","slug":"student-union-panthers-blew-the-effigy-of-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन ने वीसी का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन ने वीसी का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 17 Nov 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जम्मू यूनिवर्सिटी पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले यूनिवर्सिटी गेट के सामने उपकुलपति का पुतला फूंका गया तथा नारेबाजी की गई। जम्मू यूनिवर्सिटी गेट के सामने पैंथर्स स्टूडेंट्स यूनियन के मोहिंदरपाल सिंह पंडू के नेतृत्व में नारेबाजी की गई तथा वीसी का पुलता जला कर यूनिवर्सिटी में हुए चुनाव का विरोध जताया गया।
विज्ञापन
यूनियन द्वारा कहा गया कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सरेआम उल्लंघन है। इस मौके पर यूनियन के ठाकुर वीरेंद्र सिंह, लवदीप सिंह, लवली सिंह, अमित कुमार एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, सरदार मोहिंदर पाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर हुए चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन है।
विज्ञापन
इसके बारे में यूनिवर्सिटी काउंसिल की बैठक-2010 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लेकर विचार भी किया गया था तथा स्वीकृति भी मिल चुकी है कि इस निर्देश का पालन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा किया जाएगा लेकिन इस पर अभी तक पालन नहीं हो सका है। यूनिवर्सिटी के अंदर चुनाव हुए जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना है।
विज्ञापन
वहीं, यूनिवर्सिटी के उपकुलपति के द्वारा सुप्रीम कोर्ट का निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। तथा चुनाव करवाया गया है जिसका यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है। मोहिंदर सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश में यह भी शामिल है कि यूनिवर्सिटी के अंदर ओपन चुनाव हों जिसमें स्टूडेंट्स व स्कालर भी शामिल होंगे। जबकि उम्मीदवारों की उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।