फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student murder in jammu

जम्मू में लूडो के खेल में पैसों के लेन-देन में नौंवी के छात्र की हत्या

विज्ञापन
student murder in jammu
बेटे का शव मिलने की सूचना के बाद बदहवास मां।
जम्मू। शहर के पुराने सतवारी इलाके में नौवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या कर दी गई। 14 वर्षीय किशोर चार दिन पहले घर से लूडो खेलने गया था। हत्या का कारण लूडो के खेल में पैसों का लेन-देन होने की आशंका जताई जा रही है। ऑनलाइन गेम्स खेलने के नाम पर भी लेन-देन का मामला हो सकता है। रविवार को घर के पास ही एक खेत से शव बरामद हुआ। किशोर के चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। एफएसएल टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। रविवार को डॉग स्क्वायड की पहचान पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार 14 साल के रित्विक को चार दिन पहले उसके किसी दोस्त ने फोन किया। कहा, मोबाइल पर लूडो खेलते हैं। इसके बाद रित्विक घर से चला गया लेकिन लौट कर नहीं आया। घर वालों ने काफी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 22 मई को किशोर के लापता होने की शिकायत दर्ज की। रविवार को पुलिस टीम डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची। शव बरामदगी के बाद डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते एक घर के पास पहुंच कर रुक गए। पुलिस ने एक लड़के समेत तीन लोगाें को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इसी दौरान एक लड़के को लोगाें ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस उसे लोगाें से छुड़ाकर साथ ले गई। जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी दीपक ढिंगरा, डीएसपी राम शर्मा, एसएचओ गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे। सोमवार को डॉक्टरों का बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed