{"_id":"59c0010f4f1c1b19688b53f9","slug":"student-dead-in-road-accident-due-to-collision-of-crpf-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा में नेशनल हाईवे पर गलत साइड पर जा रहे सीआरपीएफ के वाहन की टक्कर से बारहवीं के छात्र की मौत हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को शांत किया और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग सड़क से हटे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने खुद वाहन चालक को पुलिस के हवाले किया। पंगाड़ी गांव का रहने वाला 18 वर्षीय सोहेल सुबह अपनी छोटी बहन को जगती टाउन में स्कूल छोड़ने के लिए आया था। बहन को छोड़ने के बाद वह वापस लौट रहा था। तभी गलत साइड से आने वाले सीआरपीएफ के एक व्यवसायिक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वह वाहन के पहियों में मोटरसाइकिल समेत फंस गया। इससे उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए। अंतड़ियां बाहर निकल आईं। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। लोगों ने सीआरपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चालक पुलिस गिरफ्त में है। सीआरपीएफ का वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वाहन गलत साइड चल रहा था।