फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Student body found hanging from Kathua hostel, relatives allege murder, highway jammed

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हॉस्टल में फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हाईवे जाम

Sat, 13 May 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 01:07 PM IST
सार

राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के छात्र का शव हाॅस्टल में लटका हुआ मिला। इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। एडीसी के आश्वासन के बाद यातायात बहाल किया गया। 

विज्ञापन
Student body found hanging from Kathua hostel, relatives allege murder, highway jammed
कठुआ में छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के छात्र अरुण कुमार निवासी करौली पठानकोट का हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उग्र हो गए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पंजाब से जोड़ने वाले दोनों पुल लखनपुर में प्रदर्शन कर जाम कर दिए। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है।

विज्ञापन

Student body found hanging from Kathua hostel, relatives allege murder, highway jammed
कठुआ में छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अनिल कुमार

मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने और परिजनों ने बात कर रही है। प्रदर्शनकारी शुक्रवार को कठुआ के राजकीय डिग्री कॉलेज के हॉस्टल में मिले छात्र के शव को लेकर धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने छात्रा की हत्या का अंदेशा जताया है। शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलेज के एक छात्र का शव हॉस्टल के उसके कमरे में ही फंदे से लटकता पाया गया। मृतक अपने नाना-नानी के यहां बिलावर में ही पला बढ़ा और 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ से स्नातक कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Student body found hanging from Kathua hostel, relatives allege murder, highway jammed
कठुआ में छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अनिल कुमार

युवक के फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल में जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने कमरे में सुबूत जुटाए गए हैं। पुलिस के अनुसार कॉलेज के छात्रों से ही उन्हें छात्र के फंदा लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद फिलहाल जांच जारी है। कुछ छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है जो आखिरी बार इसके संपर्क में आए थे। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह ने बताया कि कमरे में शव मिला है। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन

Student body found hanging from Kathua hostel, relatives allege murder, highway jammed
कठुआ में छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अनिल कुमार

नानी ने कहा छीन लिया मेरा लाल, हत्या हुई है अरुण की

छात्र की मौत के बाद दोपहर के समय उसके नाना-नानी और अन्य परिजन भी कठुआ पहुंचे। अस्पताल में विलाप करते परिजनों ने अरुण की मौत को हत्या बताया है। उसकी नानी ने कहा कि अरुण हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी। उसको किसी और के साथ एडजस्ट आखिर क्यूं नहीं किया गया।

Student body found hanging from Kathua hostel, relatives allege murder, highway jammed
कठुआ में छात्र की मौत के बाद हॉस्टल पहुंचे परिजन - फोटो : अनिल कुमार

बताया कि तीन भाईयों में से एक अरुण मूल रूप से पठानकोट में रहता था। लेकिन उन्होंने उसे शिक्षा के लिए अपने पास बुला लिया था। अरुण के माता पिता इतने समृद्ध नहीं थे, लिहाजा उन्होंने अपने स्तर पर उसका दाखिला बिलावर के निजी स्कूल में करवाकर, वहीं बारहवीं तक पढ़ाई पूरी करवाई। इसके बाद उसके साथी जब डिग्री कॉलेज कठुआ पढ़ने के लिए आए तो अरुण ने भी यहीं दाखिला ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed