फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strong evidence found of Al Qaeda presence in kashmir

खुलासा: कश्मीर में अलकायदा की मौजूदगी के पुख्ता संकेत

Sat, 21 Nov 2015 09:49 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
strong evidence found of Al Qaeda presence in kashmir

कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन अलकायदा की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिले हैं। पाकिस्तान के वजीरिस्तान में मारा गया अलकायदा का एक आतंकी कश्मीर के जिला अनंतनाग के कोकरनाग इलाके का रहने वाला था।

विज्ञापन


मारे गए आतंकी की पहचान मोहम्मद अशरफ डार उर्फ कश्मीरी के रूप में की गई है। पुलिस अफसरों ने भी कश्मीरी के  अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के वजीरिस्तान में किए गएड्रोन हमले में मारे जाने की सूचना मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई। अशरफ की मौत उत्तरी वजीरिस्तान में शैवाल क्षेत्र के लावरहा में इस साल चार जनवरी को हुई थी। अमेरिकी विमान से एक मिसाइल उज्बेक आतंकी नेता के कंपाउंड पर गिराया गया था। इसमें छह आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलकायदा ने बाद में इनके मृत होने की पुष्टि की थी और कहा था कि अमेरिकी हमले में पंजाबी तालिबान कमांडर नेता कारी इमरान उर्फ उबैदुल्ला भी मारा गया था जो अफगानिस्तान में अलकायदा का कमांडर था।

मोहम्मद अशरफ डार 2001 में घर से गायब हो गया था

strong evidence found of Al Qaeda presence in kashmir

खुद को मारे गए आतंकी अशरफ उर्फ कश्मीरी का भाई बताने वाले नजीर अहमद ने अमर उजाला को बताया कि उसका भाई मोहम्मद अशरफ डार 2001 में घर से गायब हो गया था। उसके बाद उसने परिवार को फोन से पाकिस्तान में होने की जानकारी दी थी।

नजीर अहमद ने बताया कि अशरफ दिसंबर 2014 तक फोन के जरिए परिवार के संपर्क में था। पर उसके बाद से उसका कोई फोन नहीं आया।

नजीर अहमद की मानें तो उसे पाकिस्तान से आई एक फोन काल के माध्यम से उसके भाई मोहम्मद अशरफ उर्फ कश्मीरी के इसी साल जनवरी में अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे जाने की जानकारी दी गई थी।

बताया गया था कि अलकायदा की वेबसाइट पर अशरफ के मारे जाने की सूचना दी गई है। अलकायदा की ओर से जारी एक तीन मिनट के वीडियो में मोहम्मद अशरफ उर्फ कश्मीरी को दक्षिण कश्मीर का रहने वाला बताया गया है।

एक्यूआईएस द्वारा जिहाद यादें नाम से जारी किए गए इस तीन मिनट के वीडियो में अशरफ को उर्दू जबान में कुछ तराने (जिगर की प्यास लहू से भुजाके आया हूं - मैं तेरी राह में गर्दन कटाके आया हूं) गाते हुए, नमाज पढ़ते हुए और रॉकेट चलाते हुए दिखाया गया है।

'दुआ किया करो कि मैं शहीद हो जाऊं'

strong evidence found of Al Qaeda presence in kashmir

अशरफ के भाई नजीर ने बताया कि अशरफ अकसर पाकिस्तान से अफगानिस्तान आया-जाया करता था। उसने बताया कि परिवार में सभी अशरफ को शादी करके घर परिवार बसाने को कहते थे, पर अशरफ नहीं मानता था।

वो कहता था कि मैं जिहाद के लिए निकला हूँ। आप भी दुआ किया करो कि मैं शहीद हो जाऊं। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अलकायदा के वीडियो की जांच की जा रही है।

कश्मीर से अलकायदा का कनेक्शन जुड़ने के पुख्ता संकेत मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कश्मीर घाटी में अलकायदा और आईएस जैसे आतंकी संगठनों की किसी तरह की मौजूदगी से इनकार किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed