{"_id":"672bd285387377c1df040ae6","slug":"strike-news-jammu-news-c-202-1-sjam1011-117017-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 साल कम हो जाती है सफाई कर्मियों की उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 साल कम हो जाती है सफाई कर्मियों की उम्र
विज्ञापन
उधमपुर। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कचरे का काम करते हुए एक सफाई कर्मचारी की उम्र 10 साल कम हो जाती है क्योंकि इसको सफाई के दौरान कोई सुरक्षा संसाधन मुहैया नहीं करवाए गए हैं। उसके बावजूद अस्थायी कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा। यह बात सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान डेविड ने कही।
बुधवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे डेविड ने बताया कि कठुआ में उनके एक साथी का 17 साल तक अस्थायी कर्मचारी के रूप में सेवाएं देते हुए निधन हो गया लेकिन क्या उसके परिवार को कोई लाभ दिया जाएगा। न ही उसको पक्का किया गया था और न ही एसआरओ 43 का लाभ दिया गया। उनका आरोप था कि शहर की गंदगी को साफ करते करते प्रत्येक कर्मी की उम्र कम हो जाती है और वह कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाता है लेकिन बावजूद इसके, प्रशासन या सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए कोई भी संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। उस पर लंबे समय से पक्का करने की मांग को भी नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा समय में विधानसभा सत्र चल रहा है और इस बार उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया या फिर उन पर हड़ताल को लेकर जबरन कोई आदेश जारी करने की कोशिश की गई तो सफाई कर्मी अपने परिवार के साथ सड़कों पर उतर आएंगे और अधिकारी के कार्यालय के बाहर कचरे का ढेर लगा देंगे।
डेविड ने कहा कि सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को पक्का किया जाए अाैर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।