{"_id":"a47730505cc03bcff5fac803979f0931","slug":"strike-by-separatists-in-valley-normal-life-affected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल, जनजीवन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए एक अलग बस्ती बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ अलगाववादी समूहों के हड़ताल के आह्वान की वजह से आज कश्मीर में आम जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थान और पेट्रोल पंप बंद रहे। जबकि सरकारी कार्यालयों और बैंकों में बहुत कम उपस्थिति दर्ज हुयी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नहीं चले। जबकि निजी कार, कैब और ऑटो-रिक्शा को कुछ स्थानों पर देखा गया। अधिकारी ने बताया कि घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से इसी प्रकार की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
जेकेएलएफ और हुर्रियत कांफ्रेंस के सभी गुटों समेत अलगाववादी समूहों ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से बस्ती बसाने के प्रस्ताव के विरोध में आज बंद का आह्वान किया था।
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्य विधानसभा में स्पष्ट किया था कि कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से बस्ती बनाने की कोई योजना नहीं है लेकिन घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय की वापसी के लिए कदम उठाये जाएंगे। इस प्रस्ताव पर यहां लाल चौक के मैसूमा क्षेत्र समेत कुछ स्थानों पर कल भी विरोध प्रदर्शन हुआ था।