फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stricke

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल 48 घंटे बढ़ी

विज्ञापन
stricke
जम्मू। आल जेएंडके पीएचई आईटीटाई ट्रेंड, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुई कामछोड़ हड़ताल को सोमवार को 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, मांगे पूरी नहीं होने पर 14 मार्च को राजभवन के घेराव की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक गुप्ता, भानू संबयाल और सरदार देवेंद्र पाल ने कहा कि वीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर बैठक कर हड़ताल बढ़ाने पर फैसला लिया है। लंबे समय से मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब 14 मार्च को उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसमें राजभवन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशभर में 22 हजार के करीब अस्थाई तौर पर कर्मचारी सेवारत हैं। कामकाज ठप रहने के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कर्मचारियों को 225 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी पर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांगें
आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों में सभी डेलीवेजरों को नियमित किया जाए, न्यूनतम वेतन एक्ट लागू किया जाए और लंबित मानदेय की अदायगी की जाए शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed