फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stress on non bjp government in jammu kashmir

गैर भाजपा सरकार के गठन पर तीन का जोर

Thu, 01 Jan 2015 12:34 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
stress on non bjp government in jammu kashmir

कुलगाम विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई (एम) के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, खान साहेब से पीडीएफ विधायक हकीम मोहम्मद यासीन और लंगेट से निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल रशीद ने संयुक्त बयान जारी कर रियासत में गैर भाजपा सरकार के गठन पर जोर दिया है।

विज्ञापन


विधायकों का कहना है कि चुनाव में खंडित जनादेश से पहले रियासत के लोगों को बाढ़ से तबाही झेलनी पड़ी। सर्दियों में लोग परेशान हैं। निर्वाचित सरकार ही प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण पर ठोस कदम उठा सकती है। उनका कहना है कि भाजपा किसी भी कीमत पर रियासत में सत्ता हासिल करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इससे कश्मीरी लोगों की मुश्किलें बढ़ेगी। उन्होंने सभी दलों से अपील की है कि वह गैर भाजपा सरकार की दिशा में गंभीरता से कदम उठाए। उनका कहना है कि गैर भाजपा गठबंधन को उनका समर्थन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी के साथ भी जा सकती है नेकां

stress on non bjp government in jammu kashmir

नेशनल कांफ्रेस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने कहा है कि उनकी पार्टी का पीडीपी के साथ गठबंधन के लिए विकल्प खुले हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुके हैं, बावजूद इसके सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जारी हैं।

पीडीपी और भाजपा के गठबंधन की अटकलों पर नेकां ने पीडीपी पर निशाना साधा है। मट्टू के अनुसार, यदि पीडीपी भाजपा के साथ गठबंधन करती है, तो उसे कश्मीर के लोगों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में पीडीपी ही एक ऐसा राजनीतिक दल था, जिसने अनुच्छेद 370 को एक मुख्य मुद्दा बनाया था।

मट्टू ने कहा कि यदि पीडीपी यह दावा कर रही है कि उसके पास सरकार बनाने के आंकड़े पूरे हैं, तो वह सरकार बनाने में इतना समय क्यों ले रही है। इससे यह लग रहा है कि पीडीपी राज्य के लोगों को धोखा दे रही है।

डीपी प्रवक्ता नईम अख्तर के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को बैठक की, जबकि पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद पार्टी के नेताओं के साथ गठबंधन पर सोच-विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed