फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   street light problem, ward 55

Jammu News: घने कोहरे के बीच बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
street light problem, ward 55
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। शहर में घने कोहरे के बीच जहां लोग सर्दी से परेशान हैं तो वहीं वार्ड-55 में बंद स्ट्रीट लाइटें रात को और दिक्कतें बढ़ा रही हैं। इससे सड़क हादसों के साथ-साथ चोरी की वारदातें बढ़ने का भी डर बना है। लोगों का रात को निकलना मुश्किल हो रहा है। अल सुबह निकलने वाली प्रभात फेरियों में संगत को टॉर्च का सहारा लेना पड़ रहा है।
यह परेशानी वार्ड-55 के किसी एक मोहल्ले की नहीं, बल्कि आठ इलाकों में आ रही है। इनमें उत्तम नगर, हरि विहार, कुंजवानी, न्यू शांति नगर, लंगर गांव, एक्सटेंशन विहार, दीप नगर और शंकर कॉलोनी शामिल हैं, जहां स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह के अनुसार, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड में कुल 1100 स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं, लेकिन इनमें 550 खराब पड़ी हैं। वार्डवासियों के अनुसार वह कई नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लाइटें लगाने वाली ईईएसएल कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करते हैं तो यह नहीं उठाई जाती है। वहीं नगर निगम के लाइनमैन भी स्ट्रीट लाइट ठीक करने नहीं पहुंच रहे। कई बार एक्सईएन को भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


लोग बोले - कई बार अधिकारियों को समस्या बताई, नहीं हुआ समाधान
शंकर कॉलोनी के निवासी रामपाल चौधरी ने बताया कि स्मार्ट सिटी जम्मू में लाइटें लगाई जा रही हैं, लेकिन उनके मोहल्ले में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। फायदा नहीं मिल रहा। दीप नगर निवासी ओंकार ने बताया कि इस समय अलसुबह प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, हमें टॉर्च लेकर आगे बढ़ना पड़ता है। अब घनी धुंध के बीच परेशानी और बढ़ गई है। एक्सटेंशन विहार के सौदागर चौधरी ने कहा कि पहले तो सिर्फ अंधेरा होता था अब कोहरा भी पड़ रहा है। सुबह कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। स्ट्रीट लाइट न जलने से सड़क हादसे होने का डर रहता है। न्यू शांति नगर निवासी ज्ञान चंद शर्मा के अनुसार हमने कई बार अधिकारियों को कॉल की, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता। कुंजवानी निवासी नीरज ने बताया कि कुंजवानी से ही जम्मू शहर की शुरूआत होती है। यहां तो सारी सुविधा होनी चाहिए, ताकि जो लोग यहां से गुजरें तो परेशानी न हो, लेकिन इलाके में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। हरि विहार निवासी कमल चौधरी ने कहा कि सर्दी के मौसम में जल्दी अंधेरा हो जाता है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कामकाजी महिलाओं को घर लौटने में परेशानी आती है। वार्ड- 55 निवासी स्वर्ण लाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट न जलने से चोरियां होने का डर रहता है। पहले अपनी परेशानियां पार्षदों को बताते थे, लेकिन अब तो कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आम जनता को स्ट्रीट लाइटों से लेकर कोई भी समस्या है तो ईईएसएल कंपनी के टोल फ्री नंबर 18001803580 पर कॉल करें और अगर फिर भी समस्या हल नहीं होती तो कंपलेंट नंबर के साथ हमें बताएं। इसका जल्द समाधान किया जाएगा।
- अरुण गुप्ता, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed