{"_id":"585668014f1c1bad60c05dd8","slug":"strategy-is-being-made-against-the-bank-looters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूटने वाले आतंकियों के खिलाफ बन रही रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लूटने वाले आतंकियों के खिलाफ बन रही रणनीति
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बैंक लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। आतंकी नोटबंदी के बाद आधा दर्जन बार जम्मू कश्मीर बैंक की शाखाओं को लूट चुके हैं। इसमें पुलिस पूरी तरह से असफल साबित हुई है। लेकिन अब आतंकियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
राज्य पुलिस के स्पेशल डीजीपी काआर्डीनेशन, एस पी वैद का कहना है कि हर एक शाखा में सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं। इसका एक ही हल है कि लूट करने वाले आतंकियों को न्यूट्रलाइज किया जाए। इसके लिए हमले कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
आतंकियों की पकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है, ताकि इनको शाखाओं तक पहुंचने से पहले ही ढेर कर दिया जाए। बहुत जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
'पाकिस्तानी आतंकी दे रहे हैं इन घटनाओं को अंजाम'
आतंकवादी
- फोटो : डेमो पिक
वैद का यह भी कहना है कि पाकिस्तानी आतंकी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उधर, जम्मू कश्मीर बैंक के प्रवक्ता सज्जाद बजाज का कहना है कि बैंक अपनी सुरक्षा की समीक्षा करेगा। सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जाएगा।
लेकिन कोई आतंकी गन लेकर बैंक में पहुंच जाएगा तो बैंक कर्मी उसमें क्या कर सकते हैं। बजाज का कहना है कि आतंकी सड़क मार्ग से ही शाखाओं तक पहुंचते है। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि उनको नाकों पर ही पकड़ा जाए।
लेकिन कोई आतंकी गन लेकर बैंक में पहुंच जाएगा तो बैंक कर्मी उसमें क्या कर सकते हैं। बजाज का कहना है कि आतंकी सड़क मार्ग से ही शाखाओं तक पहुंचते है। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि उनको नाकों पर ही पकड़ा जाए।