फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stranded vehicles on Srinagar-Jammu Highway being cleared

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे वहानों को निकाला गया

Thu, 02 Apr 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Apr 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
stranded vehicles on Srinagar-Jammu Highway being cleared

कश्मीर घाटी को देश के बाकी के हिस्से से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को मौसम में सुधार की वजह से एक तरफ से यातायात शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दिनों से फंसे 600 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने निकाला है।

विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक, राष्ट्रीय राजमार्ग, संजय कोतवाल ने कहा कि सुबह को हमने कई दिनों से फंसे वाहनों निकाला है। उन्होने कहा कि आज विशेष तौर पर हल्के यात्री वाहनों के निकाला गया है। ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ट्रैफिक ने कहा है कि विशेष तौर पर यात्री वाहनों की वाजाही करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम खराब रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ से ताजा यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जा रही है।

गत दिवस भारी बारिश और जगह जगह से पस्सियां गिरने के कारण सड़क प्रशासन ने कश्मीर घाटी को जोड़ने वाली तीन सौ किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग को कल बंद कर दिया गया। वहीं मौसम खराब रहने के चलते जम्मू और श्रीगनर के बीच होने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को नगरोटा चेक प्वाइंट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रक चालकों से कहना चाहते हैं कि जब तक मौसम खराब है वह सिद्दड़ा बाई पास की ओर अपने वाहनों को पार्क करें ताकि शहर और आस पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक की समस्या न पैदा हो।


कोतवाल ने बताया कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पस्सियां गिरने से बटोत, किश्तवाड़ और डोडा के अंतर जिले सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed