फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिन्हें पाकिस्तान समझता था कमजोर उन्होंने ने ही लाहौर में फहरवा दिया तिरंगा

Mon, 03 Oct 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 03 Oct 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
story of lal bahadur shashtri and 1965 war
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
पाकिस्तान के राष्ट्रपति अब्दुल अय्यूब सोचते थे कि 1965 की लड़ाई में भारत कभी भी एलओसी पार नहीं करेगा । दरअसल अय्यूब के ये सोचने के पीछे एक पूर्वाग्रह था । जवाहरलाल नेहरू के देहान्त के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने लाल बहादुर शास्त्री को पाकिस्तान एक कमजोर प्रधानमंत्री की नजर से देखता था । पर कैसे इन छोटे से कद वाले प्रधानमंत्री ने लाहौर में लहरा दिया भारत का तिरंगा झंडा- तस्वीरें 
story of lal bahadur shashtri and 1965 war
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
लाल बहादुर शास्त्री खुद भी एक सामान्य परिवार से आते थे और छोटी कद काठी के एक मृदुभाषी नेता थे । पाकिस्तान समझता था कि शास्त्री कभी भी सेना को सीमा पार कोई कार्रवाई करने की अनुमति नहीं देंगे । 
story of lal bahadur shashtri and 1965 war
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
पर पाकिस्तान का ये पूर्वाग्रह ही उसकी हार का कारण बन गया । जब भारत की फौज को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों का पता चला तो सेना ने भी बिना देर किये सीमा पार कार्रवाई करने का मन बना लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
story of lal bahadur shashtri and 1965 war
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : BBC
1965 की लड़ाई में भारतीय सेना के जवानों के हौसलों के आगे पाकिस्तान के सेना बौनी हो गयी थी। आलम ये था कि कश्मीर को हासिल करने का सपना देखने वाला पाकिस्तान खुद लाहौर और सियालकोट को खो देने की कगार पर आ गया था ।
विज्ञापन
story of lal bahadur shashtri and 1965 war
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
सेना के अदम्य साहस के बल पर भारत लाहौर तक कब्जा करने की स्थिति में पहुंच चुका था । भारत की सेना अटारी के रास्ते वाघा सीमा को पार करते पाकिस्तान के 18 किमी अंदर लाहौर तक पहुंच गयी थी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed