फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Storm blew away roofs, hail damages apple trees

Jammu News: आंधी ने उड़ाई छतें, ओलों से सेब को नुकसान

विज्ञापन
Storm blew away roofs, hail damages apple trees
श्रीनगर में बा​रिश।
श्रीनगर। दिन में तेज धूप, शाम को आंधी और रात में बारिश और ओलों ने मंगलवार को लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। जहां दिनभर तेज धूप से लोग परेशान रहे, वहीं शाम को तेज आंधी ने कई घरों की दीवारों और छतों को नुकसान पहुंचाया। आंधी ने कई घरों की छतें उड़ा दीं। रात को बारिश के साथ पड़े ओलों ने सेब, चेरी, आड़ू, नाशपाती आदि की फसल को भी नुकसान पहुंसाया।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। दोपहर में लोग तेज धूप से परेशान रहे। श्रीनगर घाटी में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री रहा, यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही श्रीनगर में घटाएं छा गईं। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जल्द ही मौसम का रौद्र रूप भी देखने को मिला। तेज आंधी ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बारिश और ओले शुरू हो गए। देर रात तक बारिश के कारण नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
मौसम विभाग ने 29 मई तक उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर, पुंछ, राजौरी, बनिहाल, रामबन, रियासी, उधमपुर, जम्मू, डोडा और किश्तवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

साथ ही कहा कि उत्तर और मध्य कश्मीर के कई स्थानों, दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों, बनिहाल-रामबन अक्ष के कुछ हिस्सों और डोडा, उधमपुर और रियासी के कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों के दौरान तेज़ हवा के साथ बारिश हो सकती है। रामबन में भूस्खलन की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed