{"_id":"58b4517b4f1c1bec27830a77","slug":"stone-pelting-on-minister-convoy-in-kashmir-near-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बंद के दौरान सरकार के मंत्री के काफिले पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बंद के दौरान सरकार के मंत्री के काफिले पर पथराव
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
घाटी में पथराव करते युवक
- फोटो : फाइल फोटो
रियासत के पशुपालन राज्यमंत्री और दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर से विधायक जहूर मीर के काफिले पर सोमवार को पुलवामा जिले में हमला हो गया। जिले में बंद के दौरान रतनीपोरा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार में काफिले पर पथराव कर दिया। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय की है जब मंत्री पीडीपी के नेता शौकत गयूर के घर उनकी मां के निधन पर शोक प्रकट करने जा रहे थे। अचानक उनके काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
इसके बाद काफिले को सुरक्षित निकाला गया। प्रदर्शनकारी देश विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रण में किया गया। एक दुकानदार तथा कुछ युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को तीसरे दिन भी पुलवामा बंद रहा। इस दौरान जिले में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन