कोरोना से जूझ रही दुनिया, कश्मीर में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षाबलों पर पथराव
दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। केंद्र व राज्य सरकारें इस वायरस से निजात पाने के लिए दिन रात जुटी हुई हैं। संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन भी किया गया है। सभी धर्मों के सम्मेलनों पर रोक भी लगाई गई है। धर्म गुरुओं ने अपने-अपने समुदाय के लोगों से घरों में पूजा, प्रार्थना व इबादत करने की अपील भी की है।
बावजूद इन सबके आज यानी कि शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। सुरक्षाबलों की अपील को अनसुना करने के साथ ही लोगों के हुजूम ने उन पर हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ेंः सेना के प्रहार से आतंकी संगठनों में ठनी रार, वायरल ऑडियो सुन लोटपोट हो रहे हैं लोग
इस दौरान नमाज के लिए जिद और प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। इतना ही नहीं पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों के वाहनों को भी निशाना बनाया। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस (टीयर गैस) के गोलों को इस्तेमाल करना पड़ा।