{"_id":"59d0fb734f1c1bcf538b522d","slug":"stolen-cash-and-jewelry-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी, नकदी और गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में चोरी, नकदी और गहने उड़ाए
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 01 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात कंडी क्षेत्र के गांव कोड़ कस्बा के दो घरों में चोरों ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। वहीं संदूक को तरनाह नाले में फेंक दिया। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चोरों ने शनिवार की रात शादी लाल व सुरेश शर्मा के घर में चोरी की। सुरेश शर्मा और शादी लाल ने बताया कि रविवार सुबह जब वह उठे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखा। घर की अलमारी खुली थी। वहीं कीमती सामान रखा संदूक भी गायब था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने घर की जांच की और पाया कि घर में रखे गहने भी गायब हो चुके हैं। अलमारी में रखा नकद भी नहीं था। जानकारी उन्होंने गांव के लोगों को दी, जिसके बाद लोगों ने क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया तो गांव के नज़दीक पड़ते तरनाह नाले से संदूक मिला, जिसे चोरों ने तोड़ कर उसके अंदर रखे गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन