जम्मू में संदिग्धों की सूचना पर मचा हड़कंप, 3 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के पीर मिट्ठा इलाके में संदिग्धों की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की गई है, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इन लोगों के पास हजारों रुपये भी बरामद किए गए।
सूत्रों के अनुसार पीर मिट्ठा इलाके में एक होटल में अचानक दोमाना पुलिस की तरफ से छापा मार कर तीन लोगों को पकड़ा गया। यह लोग पुंछ जिले के मेंढर से आए हुए थे। पुलिस इन्हें पकड़ कर अपने साथ ले गई।
पुलिस की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और होटल प्रबंधन में भी हड़बड़ी मच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की। इनके पास से करीब 40 हजार रुपये भी मिले। बाद में पुलिस ने इन लोगों को छोड़ दिया।
नशे की खेप खरीदने के शक पर पकड़ा
सूत्रों का कहना है कि इन लोगों को पुलिस ने नशे की खेप खरीदने के शक पर पकड़ा था, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा। पूछताछ करने पर जब इनसे कुछ नहीं मिला तो छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में मेंढर के एक दर्जन से अधिक लोगों को नशे का सामान बेचते हुए धरा गया है।
इनमें क्रास बार्डर की तस्करी में शामिल तस्कर तक शामिल रहे हैं। इसलिए अब पुलिस जरा सी सूचना पर बिना किसी रिस्क के कार्रवाई कर लेती है। कुछ समय पहले भी शहर के एक होटल में मेंढर के रहने वाले लोगों को नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया था।
सिटी पुलिस ने भी एक ग्रुप को पकड़ा था। इनके पास से मिली ब्राउन शूगर अफगानिस्तान में तैयार होकर मेंढर के रास्ते पीओके से भारत में आई थी।