{"_id":"9223f7d937554f0bfdd7deea8edcd6e4","slug":"still-waterlogging-in-several-areas-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में अभी भी कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में अभी भी कई इलाकों में जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 13 Oct 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में विनाशकारी बाढ़ को आए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राजबाग, कुरूसू आदि निचले इलाकों में पानी की निकासी नहीं होने की वजह से अभी भी जल भराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आलम तो यह है कि पानी बाहर निकालने के लिए लगाए गए पंपों में से 16 पानी में डूबे हुए है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से डिवाटरिंग के लिए लगाए गए 38 पंपों से पानी बाहर निकालने का काम विभिन्न इलाकों में जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विभाग के चीफ इंजीनियर जावेद जफर का कहना है कि पानी बाहर निकालने का काम तेजी से चल रहा है। पंपों के पानी में डूबने से आई खराबी पर उसकी रिपेयर का काम भी किया जा रहा है ताकि जल्द ही जलभराव की स्थिति को हर जगह से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन