{"_id":"65037b28eca86f9f2802569e","slug":"steel-tar-frame-badh-jammu-news-c-10-jam1008-202448-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने बनाई योजना, 75 वार्डों में लगेंगी स्टील तार फ्रेम बाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने बनाई योजना, 75 वार्डों में लगेंगी स्टील तार फ्रेम बाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के 75 वार्डों में सुरक्षा और सौंदर्य के लिए स्टील तार फ्रेम बाड़ लगाई जाएंगी। घुमावदार तार बाड़ कम कार्बन स्टील के तार से बने होते हैं, जिसमें उच्च शक्ति, सौंदर्य, असहज विकृति, त्वरित और आसान स्थापना की विशेषताएं हैं। इन्हें सुरक्षा और बचाव के लिए सभी वार्डों में नाले, डंपिंग यार्ड, पार्क, लॉन, सड़कों और औद्योगिक स्थलों के आसपास लगवाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर को सजाने और संवारने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। इसी के तहत अब स्टील तार फ्रेम बाड़ लगाने का फैसला किया है। इससे वार्डों की सुंदरता बढ़ेगी तो वहीं आम लोगों की सुरक्षा भी होगी। जगहों को चिन्हित कर पार्षदों की मदद ली जाएगी। एक वार्ड में कई जगहों पर फ्रेम बाड़ लगाए जा सकते हैं। इस बारे में सीईओ स्मार्ट सिटी राहुल यादव का कहना है- आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाना प्राथमिकता है। इसी के चलते बाड़ लगाने का काम किया जाएगा। टेंडर जारी कर दिए हैं।
ऐसे होता है उपयोग - सुरक्षा की दृष्टि से बाड़ सड़कों, फ्रेट यार्ड, खेल के मैदानों, हवाई अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाता है। मुख्य रूप से राजमार्ग परिवहन और आवासीय क्षेत्रों में विभाजन, सी आकार, झंझरी और लोहे की बाड़ का उपयोग होता है।