फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Statement of Shiv Sena (UBT) demand not to consider Congress-NC alliance as India Alliance.

Jammu: 'नेकां-कांगेस गठबंधन को इंडिया अलायंस नहीं कहा जा सकता', शिवसेना ने नेकां को दी हिदायत

Sun, 25 Aug 2024 12:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 25 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन इंडिया अलायंस नहीं है। साथ ही कहा कि नेकां हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों पर राजनीति करना बंद करें। 

विज्ञापन
Statement of Shiv Sena (UBT) demand not to consider Congress-NC alliance as India Alliance.
कांग्रेस और नेकां पदाधिकारियों की हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने कहा कि नेकां-कांगेस गठबंधन को इंडिया अलायंस नहीं कहा जा सकता। पार्टी ने कहा कि प्रदेश में हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों (शंकराचार्य मंदिर व हरि पर्वत) के नामों पर सियासी नेता राजनीति करने परहेज करें।

विज्ञापन


शनिवार को जम्मू में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मात्र दो-तीन पार्टियों के गठबंधन को इंडिया अलायंस नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इंडिया अलायंस में शिवसेना (यूबीटी) समेत कुल 39 दलों का एक बड़ा समूह है। 
विज्ञापन


वहीं, नेकां के चुनावी घोषणापत्र में हिंदुओं के प्राचीन धार्मिक स्थलों (शंकराचार्य मंदिर, हरि पर्वत) को तख्त-ए-सुलेमान, कोह-ए-मारां के नाम से लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर के विस चुनाव में पहले चरण के उम्मीदवार के नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि आगे बढ़ाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed