फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state needs a stable government said mufti

जम्मू कश्मीर में स्थिर सरकार की जरूरत: मुफ्ती

Fri, 12 Dec 2014 10:57 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
state needs a stable government said mufti

पीडीपी के मुख्य संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में राजनीतिक तौर पर स्थिर सरकार की जरूरत है। मुफ्ती ने शुक्रवार को श्रीनगर, अनंतनाग और शोपिया में जन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी स्थिर सरकार मुहैया करवाने में सक्षम है और मतदाताओं को चाहिए कि वह पीडीपी को अपना समर्थन दे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार की जम्मू कश्मीर का भला कर सकती है और राज्य में शांति और खुशहाली लाकर रियासत को विकास की राह पर तेजी से अग्रसर कर सकती है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर जिस दिन विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे रियासत के लिए नया दौर शुरू होगा।
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा कि रियासत के लोगों के लिए विधानसभा चुनाव बड़ा मौका है कि वह गठबंधन सरकारों का दौर खत्म करें और एक पार्टी को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत दे ताकि पूर्ण बहुमत वाली सरकार रियासत और लोगों के लिए कुछ कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पहलगाम और कोकरनाग में जन रैलियों को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है और लोग पीडीपी की तरफ आशाओं भरी नजरों से देख रहे है।

नेकां को वोट देने की अपील

state needs a stable government said mufti

कश्मीर में 14 दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को करीब सभी राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया।

श्रीनगर के सोनावार इलाके में पार्टी के लिए प्रचार करते समय उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की कि वह नेकां को वोट डालें और जिताएं ताकि वह लोगों के मसलों का हल निकाल सके।

इस मौके पर उमर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज्य में खासकर घाटी में लोगों के सामने बड़े-बड़े वादे कर रही है, लेकिन वो सब खोखले साबित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई ताकत नहीं है जो राज्य में अनुच्छेद 370 में बदलाव ला सके।

ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक सदन में बहुमत न हासिल हो। गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला सोनावार विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed