{"_id":"5777d2624f1c1b704d79ad27","slug":"state-employees-need-to-wait-for-two-years-for-7th-pay-commission-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतन आयोग के लिए दो साल करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतन आयोग के लिए दो साल करना होगा इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Nikhil Mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सरकारी मुलाजिमों को सातवें वेतन आयोग का लाभ हासिल करने के लिए कम से कम दो वर्ष तक का इंतजार करना होगा। राज्य की माली हालत सातवें वेतन आयोग को तत्काल लागू करने के लिए इजाजत नहीं दे रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधान परिषद में दी।
विज्ञापन
बजट सत्र के समापन पर महबूबा ने कहा कि वित्तीय मोर्चे पर सरकार को कई मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) की 20 हजार करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि की देनदारी शामिल है। जीपीएफ की यह राशि गायब है।
विज्ञापन
उन्होंने विधान परिषद में कहा कि सरकार के सामने 61 हजार कैजुअल मुलाजिमों को नियमित करने की भी चुनौती है जिसके लिए तंत्र विकसित किया जा रहा है। इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि सरकार मुलाजिमों के कल्याण के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने को प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान की। इससे देश भर में एक करोड़ से अधिक मुलाजिमों को लाभ मिलेगा।