{"_id":"67ddd508c53039433c03d26d","slug":"state-bjp-president-reached-nai-basti-market-and-opened-shops-jammu-news-c-10-lko1027-571574-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नई बस्ती बाजार पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, खुलवाईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नई बस्ती बाजार पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, खुलवाईं दुकानें
विज्ञापन
नई बस्ती बाजार मेंं शुक्रवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूर्व की तरह खोल दीं। अमर उजाला
-कहा- प्रशासन से दुकानें मिलने तक नहीं हटेंगी दुकानें, एसोसिएशन ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नई बस्ती बाजार में दुकानदारों का धरना फिलहाल खत्म हो गया है। शुक्रवार को ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व पूर्व पार्षद पवन सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने दुकानदारों से कहकर दुकानें खुलवाईं।
उनका कहना था कि जब तक दुकानें संबंधित जगह पर नहीं मिल जातीं, वह यहीं पर अपना व्यापार करें। किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम सभी उनके साथ हर लड़ाई को मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं। एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
नगर निगम की तरफ से नई बस्ती बाजार की फ्लाईओवर बनाए जाने के बीच में आ रही दुकानों को हटाए जाने के लिए 14 दुकानदारों को नोटिस दिया गया था। यहां पर कुल 39 दुकानें निर्माण की जद में आने की बात एनएचएआई की तरफ से कही जा रही है। नोटिस के बाद बीते पांच दिनों तक चले अनिश्चितकालीन धरना विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह रैना व विधायक विक्रम रंधावा की तरफ से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद खत्म किया जा चुका है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व पूर्व पार्षद पवन सिंह नई बस्ती बाजार पहुंचे और दुकानदारों से दुकानें खोलने की अपील की। उनका कहना था कि जब तक दुकानदारों को उनका हक यानि दुकानें नहीं प्रशासन नहीं दे देता तब तक वह यहीं रहें और दुकानें प्रतिदिन की तरह खोलें। उधर नई बस्ती के थोड़ी-थोड़ी दूर पर एनएचएआई की तरफ से फ्लाईओवर बनाए जाने के लिए ड्रिलिंग मशीन से खुदाई जारी है।
ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन पर दुकानदारों ने अपनी सहमति जताते हुए अपनी दुकानें खोल ली हैं। एसोसिएशन की तरफ से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया। इसमें मुख्य रूप से विशाल सिंह, संदीप गुप्ता, गुरप्रीत डोगरा, शिव कुमार, संजय,राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।