फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   State BJP formed the new team

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश भाजपा ने गठित की नई टीम

Sat, 06 Feb 2016 12:04 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
State BJP formed the new team
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श कर अपनी नई टीम का गठन कर दिया। नई टीम में भारत भूषण, कर्ण सिंह, सीवांग टुंडुप, मोती कौल, प्रमोद कपाही, युद्धवीर सेठी, ममता सिंह, रजनी सेठी और डा. द्राक्षा अंद्राबी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


डा. नरेंद्र सिंह, पवन खजूरिया और हरिंद्र गुप्ता को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। अशोक कौल प्रदेश महासचिव संगठन बने रहेंगे। मुनीश शर्मा को सभी मोर्चों के प्रभारी की अहम जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


इंजीनियर गुलाम अली खटाना, अनुराधा चाढ़क, असीम गुप्ता, विक्रम रंधावा, विजय शर्मा, सुनील गुप्ता, संजय बड़ू, राजिंद्र शर्मा और अनिल परिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कौल प्रदेश महासचिव संगठन बने रहेंगे

State BJP formed the new team
इसके साथ चंद्र मोहन गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष और अरविंद गुप्ता को अतिरिक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुनील सेठी प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व अरुण गुप्ता, बलवीर राम रतन, प्रो. वीरेंद्र गुप्ता, खालिद जहांगीर, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और एसएस बिजराल प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं।

जयदेव रजवाल सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। रछपाल सिंह, सुरेश शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता और राजिंद्र गुप्ता को पार्टी कार्यालय प्रबंधन, नरेश डोगरा, अरुण छिब्बर, अली मोहम्मद मीर और प्रद्युम्न सिंह को प्रचार प्रबंधन का जिम्मा रहेगा।

सूरज सिंह, राकेश गुप्ता, अलताफ ठाकुर और जमयांज नागगेयाल को मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरेंद्रजीत सिंह को सेलों का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed