{"_id":"5707f4ba4f1c1bf870c810c8","slug":"starting-super-specialty-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कटड़ा में नवनिर्मित अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नवरात्र पर शुक्रवार को ककरयाल, कटड़ा में 300 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को शुरू किया गया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने अस्पताल के उद्घाटन की विधिवत पूजा अर्चना में शामिल होकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलने की कामना की।
आधिकारिक तौर पर आगामी 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। राज्यपाल ने नारायणा हेल्थ के एमडी डा. रघुवंशी के साथ पिछले छह माह से अस्पताल की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से परिचय करते हुए उन्हें मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं। इसमें लिनियर एसललेटर, ब्रैची थैरेपी, गामा कैमरा, एमआरआई, सीटी स्कैन, कैथ लैब, इंडोस्कोपी, ब्रोंचोथैरेपी, आधुनिक डायलेसिस यूनिट, दो आधुनिक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस आदि स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड ने नारायणा हृदयलय प्राइवेट लिमिटेड, बंगलूरू से अनुबंध करके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट का फ्लोर क्षेत्र 2.54 लाख और आवासीय सुविधा के लिए 2.67 स्क्वैयर फीट पर कई ढांचों का निर्माण किया गया है।
अस्पताल में जल संचय, सौर ऊर्जा, वेस्ट सामग्री के लिए इंसिनरेशन, दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, लांडरी, शापिंग कांप्लेक्स आदि सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बीस स्पेशलिटी की चिकित्सा दी जाएगी।