फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Starting super specialty hospital

कटड़ा में नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू

Fri, 08 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 08 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Starting super specialty hospital
कटड़ा में नवन‌‌िर्म‌ित अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
पहले नवरात्र पर शुक्रवार को ककरयाल, कटड़ा में 300 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को शुरू किया गया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने अस्पताल के उद्घाटन की विधिवत पूजा अर्चना में शामिल होकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलने की कामना की।
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर आगामी 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। राज्यपाल ने नारायणा हेल्थ के एमडी डा. रघुवंशी के साथ पिछले छह माह से अस्पताल की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से परिचय करते हुए उन्हें मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं। इसमें लिनियर एसललेटर, ब्रैची थैरेपी, गामा कैमरा, एमआरआई, सीटी स्कैन, कैथ लैब, इंडोस्कोपी, ब्रोंचोथैरेपी, आधुनिक डायलेसिस यूनिट, दो आधुनिक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस आदि स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड ने नारायणा हृदयलय प्राइवेट लिमिटेड, बंगलूरू से अनुबंध करके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट का फ्लोर क्षेत्र 2.54 लाख और आवासीय सुविधा के लिए 2.67 स्क्वैयर फीट पर कई ढांचों का निर्माण किया गया है।


अस्पताल में जल संचय, सौर ऊर्जा, वेस्ट सामग्री के लिए इंसिनरेशन, दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, लांडरी, शापिंग कांप्लेक्स आदि सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बीस स्पेशलिटी की चिकित्सा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed