फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   start relief operations in jammu

जम्मू संभाग में राहत कार्य चलाने पर जोर

Fri, 05 Sep 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 05 Sep 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
start relief operations in jammu

जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने जम्मू संभाग में खराब मौसम, बारिश और बाढ़ की वजह से हुए जान माल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मंडलायुक्त जम्मू शांतमनु से राहत सहायता का कार्य तेजी से चलाए जाने पर जोर दिया है।

विज्ञापन


सांसद का कहना है कि राजोरी और पुंछ जिलों में बाढ़ और बारिश से काफी तबाही हुई है और राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने की जरूरत है। उन्होंने नेकां और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया है कि समय पर बचाव और राहत कार्य शुरू करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बाढ़ से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के अलावा पुल, इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में भेजा जाना चाहिए, ताकि प्रभावित इलाकों को मदद मुहैया हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed