फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   start preparing to fight the virus

रियासत में जीका वायरस से लड़ने की तैयारी शुरू

Fri, 05 Feb 2016 10:34 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
start preparing to fight the virus
नवजात बच्चों का सिर छोटा करने वाले जीका वायरस ने रियासत में भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि, भारत अभी इस वायरस से अछूता है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


दुनिया भर में लाखों लोगों के इस वायरस की चपेट में आने की आशंका से दहशत है। रियासत में भी बड़ी संख्या में देश विदेश के लोगों की आवाजाही होती है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार केंद्र से अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन मच्छरों के खिलाफ विभाग का अभियान निरंतर जारी है। इसके अलावा जीका वायरस को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का संदिग्ध जीएमसी में भर्ती

start preparing to fight the virus

जीका वायरस साफ पानी में पनपने वाले एडीज मच्छरों से फैलता है। इससे इसकी आशंका और बढ़ जाती है। शहर की ही बात करें तो नरवाल, वेयर हाउस, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में मच्छरों के पनपने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है।

संक्रमित बीमारियों की टेस्टिंग की बात करें तो जम्मू संभाग के अस्पतालों को अभी दूसरे राज्यों की लेबोरेटरी पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे अगर जीका वायरस जैसे संक्रमित रोग पनपते हैं तो उन पर शीघ्र नियंत्रण पाना मुश्किल होगा।

स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध महिला मरीज को जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अभी तक 38 मामलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें दो मामले पाजिटिव आए हैं। जीएमसी में रोजाना संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed