फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   staging a play

Jammu News: संघर्ष, मोहभंग और सपनों की दास्तां है लोकनाथ की डायरी

विज्ञापन
staging a play
नाटक के मंचन के दौरान अभिनय करते कलाकार स्रोत नटरंग
जम्मू। संडे नाटक सीरीज में नटरंग ने प्रो. मदन मोहन शर्मा के लिखित डोगरी नाटक डायरी कुसे लोकनाथ दी का मंचन किया। नीरजकांत के निर्देशन में मंचित नाटक संघर्ष, मोहभंग और सपनों की दास्तां को बयां करता है, जो दर्शकों को जोड़े रखता है। नाटक की कहानी लोकनाथ की डायरी पर आधारित है, जिसे लेखक का बेटा घर लाता है।
विज्ञापन

यहां डायरी का आकर्षक कवर देखकर लेखक पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाता। एक-एक पन्ना पढ़ते उसके सामने लोकनाथ का जीवन आता है। शुरुआती पन्नों में लोकनाथ हर किसी से मोहभंग और ईश्वर से भी विश्वास खोता दिखाई देता है। जीवन में उत्साह की तलाश में वह ट्यूशन पढ़ाना शुरू करता है। अपने बॉस के बच्चों को पढ़ाते हुए बॉस की साली से प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन

आकर्षण के बावजूद साहस न जुटा पाने के कारण अंततः वह अपने इरादे बदल देता है, क्योंकि उसे नौकरी और ट्यूशन खोने का डर सताने लगता है। नाटक में पूरा घटनाक्रम जीवंत रहा। लेखक के रूप में नीरजकांत ने सटीक भाव-भूमि प्रस्तुत की। पवन वर्मा ने ‘लोकनाथ’ के अंतर्द्वंद्व को प्रभावशाली ढंग से निभाया। प्रकाश और संगीत संयोजन कार्तिक कुमार ने किया। मोहम्मद यासीन ने शो का समन्वय संभाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed