{"_id":"5576cecee689e06304257c444fcfbb4a","slug":"staff-caught-copying-students-in-pancheri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में विद्यार्थियों को नकल कराते स्टाफ पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में विद्यार्थियों को नकल कराते स्टाफ पकड़ा
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर की पंचैरी तहसील में चल रही 12वीं की प्राइवेट परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल कराए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर शुक्रवार को जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में छापा मारा। इसमें कई विद्यार्थियों को स्टाफ की मदद से नकल करते पकड़ा।
बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी डा. फारूक अहमद पीर ने उधमपुर के डीसी के साथ बैठक करके इसकी जानकारी दी और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
बोर्ड के चेयरमैन ने ज्वाइंट सेक्रेटरी डा. फारूक अहमद पीर के नेतृत्व में टीम को पंचैरी भेजा था। परीक्षा केंद्र में नकल चल रही थी। स्कूल प्रिंसिपल अन्य ड्यूटी पर बाहर गया था।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा नियुक्ति सुपरिंटेंडेंट परीक्षा केंद्र में मौजूद नहीं था। यहां प्रिंसिपल ने बोर्ड को बताए बिना अपनी तरफ से एक शिक्षक को सुपरिंटेंडेंट नियुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
टीम ने पाया कि परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी स्टाफ की मिलीभगत से नकल कर रहे हैं। इसमें पुलिस कर्मियों की भी मिलीभगत है।
ज्वाइंट सेक्रेटरी ने शिक्षकों से पुलिस कर्मी के बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने शिक्षा निदेशक जम्मू के साथ संपर्क करके स्टाफ की मिलीभगत की जानकारी दी।
ज्वाइंट सेक्रेटरी ने डीसी उधमपुर डा. शहिद इकबाल को मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीसी ने एडीसी, डीडीओ, तहसीलदार और चीफ एजूकेशन आफिसर उधमपुर के साथ बैठक की और स्कूल के प्रिंसिपल, परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
पुलिस अधिकारियों से नकल करवाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।