फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ssp meeting

राष्ट्र-विरोधी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें : एसएसपी

विज्ञापन
ssp meeting
जिला पुलिस लाइन में बैठक करते एसएसपी जम्मू विनोद कुमार। पुलिस लाइन में ही वह वाहनों की जांच करत
जम्मू। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बुधवार को जिले में सुरक्षा और अपराध को लेकर बैठक की। बैठक में जिले के एसपी, डीएसपी और थानेदारों से लेकर चौकी प्रभारी तक ने हिस्सा लिया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को राष्ट्र-विरोधी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा देने और अनुशासनहीनता लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसे लेकर पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस है। अधिकारियाें को खास निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं से निपटते वक्त विनम्रता से पेश आएं।
विज्ञापन

वहीं बैठक में अपराध को नियंत्रित करने, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, अपराध निपटान, सत्यापन, एनडीपीएस, यूएपीए मामलों का निपटान, जांच कार्रवाई, फरार आरोपियों की तलाश, लापता व्यक्तियों को लेकर भी बातचीत की गई। विभिन्न सामाजिक अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

फ्लाइंग वाहनों की जांच करने पहुंचे एसएसपी
एसएसपी विनोद कुमार बुधवार को जिला पुलिस लाइन जम्मू पहुंचे। एमटी बेड़े में शामिल वाहनों की जांच की गई। ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की गई। खासकर फ्लाइंग वाहनों की फिटनेस चेक की। पुलिस के पास 23 फ्लाइंग वाहन हैं। उन्होंने वाहनों की सभी आवश्यक मरम्मत करने का निर्देश दिया। वाहनों की खराब हो चुकी नंबर प्लेटों को भी बदलने के लिए कहा। सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड ठीक से बनाए रखने और उचित जांच रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पुलिस लाइन में बैठक करते एसएसपी जम्मू विनोद कुमार। पुलिस लाइन में ही वह वाहनों की जांच करत

जिला पुलिस लाइन में बैठक करते एसएसपी जम्मू विनोद कुमार। पुलिस लाइन में ही वह वाहनों की जांच करत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed