फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ssp is not transferred but sent on leave

एसएसपी ट्रांसफर नहीं, छुट्टी पर भेजे गए

Wed, 10 Jun 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Jun 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
ssp is not transferred but sent on leave

भिंडरावाला पोस्टर विवाद में सिखों ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया है। सिख यूनाइटेड फ्रंट (जेएंडके) के प्रेसीडेंट सुदर्शन सिंह वजीर ने सिख संगठनों की साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सिख युवक की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए भले ही प्रशासन ने मुआवजे और कार्रवाई की घोषणा की, लेकिन हकीकत यह है कि घोषणा कुछ हुई और लागू कुछ किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एसएसपी उत्तम चंद को स्थानांतरित करने की घोषणा की, लेकिन हकीकत यह है कि उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है और उनके स्थान पर अभी तक कोई स्थायी एसएसपी नियुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन


वजीर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर ने सरकार की ओर से महंत मंजीत सिंह के साथ बैठक की थी। उसमें उन्होंने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच आयोग बैठाने का वादा किया था, लेकिन बाद में डिवीजनल कमिश्नर को जांच सौंप दी गई, जबकि डिवकाम प्रशासन के मुखिया होने के कारण खुद आरोपी हैं, तो उनसे न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवक की मौत की हत्या के आरोप में पीएसओ के खिलाफ आरपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके हाथ में एके-47 थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि युवक की मौत एके-47 की गोली से नहीं, बल्कि रिवाल्वर की गोली से हुई। सवाल यह उठता है कि रिवाल्वर से किसने गोली मारी। फायरिंग का आदेश किसने दिया यह भी जांच का विषय है।


कानून के अनुसार मजिस्ट्रेट ही फायरिंग का आदेश दे सकता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। यह तमाम सवाल दर्शाते हैं कि प्रशासन ने सिखों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है, लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलेगा, सिख आराम से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed