{"_id":"6152cf298ebc3e0a54122c55","slug":"ssp-ghulam-jilani-wani-takes-charge-as-ssp-of-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे एसएसपी गुलाम जिलानी वानी, कई चौकियों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे एसएसपी गुलाम जिलानी वानी, कई चौकियों का किया दौरा
Tue, 28 Sep 2021 01:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:45 PM IST
सार
एसएसपी गुलाम जिलानी वानी ने जिला पुलिस कार्यालय पुलवामा की सभी शाखाओं का दौरा किया। स्टाफ सदस्यों को समर्पण के साथ काम करने और अपने निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी पुलवामा गुलाम जिलानी वानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलाम जिलानी वानी ने सोमवार को पुलवामा के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का पदभार ग्रहण किया। एसएसपी पुलवामा गुलाम जिलानी वानी के पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलवामा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नए एसएसपी को पुलिस जिला पुलवामा के जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना ने किया खुलासा: उड़ी में पकड़ा गया आतंकी पाक के पंजाब का रहने वाला, दस दिन में घुसपैठ की तीन साजिशें नाकाम
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद जिलानी ने पुलवामा पुलिस के पुलिस अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक बुलाई और अधिकारियों को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पण और उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। बाद में, उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय पुलवामा की सभी शाखाओं का दौरा किया और स्टाफ सदस्यों को समर्पण के साथ काम करने और अपने निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन